बड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, ठेले वालों और दुकानदारों पर चली चालानी कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

अपना विचार समाचार | 

सिंगरौली। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के दावों को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को मुख्य बाजारों में सख्त अभियान चलाया। निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर स्वच्छता उपनिरीक्षक विशाल सोनी के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर गंदगी फैलाने वाले ठेला संचालकों, दुकानदारों और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर चालान काटे और भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

अभियान के दौरान टीम ने सड़क किनारे कचरा फैलाकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने वाले ठेले वालों पर जुर्माना लगाया तथा सभी को अपने-अपने ठेलों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों एवं ठेलों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन कैरी बैग भी बड़ी मात्रा में जब्त किए गए। वहीं दुकानों के बाहर कचरा फैलाने वाले स्थायी दुकानदारों पर भी दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

नगर निगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें तथा कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार और सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

अपना विचार समाचार का मानना है कि स्वच्छ शहर केवल सरकारी अभियानों से नहीं, बल्कि नागरिकों और व्यापारियों की जिम्मेदार भागीदारी से ही संभव है। यदि नियमों का पालन सभी करेंगे, तभी स्वच्छ और स्वस्थ सिंगरौली का सपना साकार होगा।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button