क्राइम न्यूज़बड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महदेईया ओवरब्रिज के नीचे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़ 

अपना विचार समाचार।

सिंगरौली। जिले के महदेईया स्थित नेशनल हाईवे-39 के सड़क ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान राजू सोनी, निवासी कुड़वा के रूप में बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि राजू सोनी की हत्या कर शव को ओवरब्रिज के नीचे फेंका गया है। उनका कहना है कि मृतक के मुंह से खून निकल रहा था तथा शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अपना विचार समाचार

“महदेईया ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप—सच क्या है? जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा।”

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button