सिंगरौली

सुतहिया टोला स्कूल में गंदा तिरंगा और झुका ध्वजदंड, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सुतहिया टोला स्कूल में गंदा तिरंगा और झुका ध्वजदंड, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अपना विचार समाचार सरई -सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां जिलेभर में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं जनपद शिक्षा केंद्र देवसर एवं जन शिक्षा केंद्र झारा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला सुतहिया टोला में व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

15 अगस्त को विद्यालय परिसर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज गंदा दिखाई दिया, वहीं जिस बांस के पोल पर तिरंगा बांधा गया था, वह बेहद पतला नजर आया। झंडे का भार संभालने में असमर्थ होने के कारण ध्वजदंड झुका हुआ दिखाई दिया। ऐसे दृश्य से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और विद्यालय प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय विद्यालयों में साफ-सफाई, ध्वज की उचित व्यवस्था और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में सुतहिया टोला विद्यालय की यह तस्वीर शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था? यदि निरीक्षण किया गया था तो गंदे तिरंगे और कमजोर ध्वजदंड की स्थिति अधिकारियों की नजर से कैसे बच गई?

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जिम्मेदारी तय करते हुए क्या कार्रवाई करते हैं।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button