दीपेंद्र की कलमबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथरीवासिंगरौलीसीधी

जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के चुनाव परिणाम घोषित, विपिन शाह बने अध्यक्ष और अनिल सिंह परिहार सचिव

जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली चुनाव: अध्यक्ष बने विपिन शाह, सचिव पद पर अनिल सिंह परिहार की जीत

अपना विचार समाचार।

जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के वर्ष 2026 के चुनाव परिणाम मंगलवार, 14 जुलाई को घोषित कर दिए गए। इससे पहले 13 जुलाई को अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

अध्यक्ष पद

विपिन शाह ने 272 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजेंद्र पाण्डेय को 228 मत मिले, जबकि रमाशंकर शाह को 136 तथा राजकुमार दुबे को 61 मत प्राप्त हुए।

oplus_131072

उपाध्यक्ष पद  आशीष कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हैं

सचिव पद

अनिल सिंह परिहार ने 242 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। उनके मुकाबले विकास दुबे को 187, जगमोहन शाह को 143, रामरक्षा शाह को 69 तथा रणधीर मंडल को 42 मत मिले।

सहसचिव पद

अब्दुल मोाबिन सिद्दीकी ने 377 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सरोज वर्मा को 306 मत मिले।

ग्रंथपाल पद

जगनारायण वैश्य ने 367 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी गंगा शरण शाह को 315 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद

वीणा रानी ने 365 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि किरण शाहवाल को 319 मत मिले।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

जिला अधिवक्ता संघ का यह चुनाव लोकतांत्रिक परंपराओं, पारदर्शिता और अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button