बड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नमस्ते अभियान के तहत सिंगरौली में मनाया गया ‘नमस्ते दिवस’, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

अपना विचार समाचार

नमस्ते अभियान के तहत सिंगरौली में मनाया गया ‘नमस्ते दिवस’, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

सिंगरौली। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नमस्ते’ (यांत्रिक स्वच्छता तंत्र हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना) अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा यांत्रिक स्वच्छता प्रणाली के महत्व की जानकारी दी गई।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी आर.पी. बैस के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने देखा। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग, सुरक्षित कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नमस्ते अभियान के उद्देश्यों की जानकारी भी दी गई। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। सफाई मित्रों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने तथा स्वच्छ सिंगरौली के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 (आईईसी) टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आईईसी टीम मैनेजर आशीष शुक्ला, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश शाह, पवन बरोदे, तथा टीम सदस्य राजन पाण्डेय और सत्यम पाण्डेय सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button