सिंगरौली

स्वैच्छिकता पर्व पर कुम्हिया में नशामुक्ति का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

स्वैच्छिकता पर्व पर कुम्हिया में नशामुक्ति का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

सिंगरौली, 21 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली के तत्वावधान में स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर विकासखंड बैढ़न के सेक्टर माड़ा अंतर्गत आदर्श ग्राम कुम्हिया स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में नशामुक्ति जनजागरूकता गोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही नशामुक्त एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। इस दौरान सभी उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था पिछड़ा वर्ग विश्वकर्मा समाज कल्याण संगठन समिति के कार्यक्रम समन्वयक श्री जग प्रसाद विश्वकर्मा, परामर्शदाता सुश्री पूनम सिंह, सुश्री रेनू शर्मा, शासकीय हाई स्कूल कुम्हिया के प्राचार्य श्री के.के. द्विवेदी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री राजेंद्र प्रसाद साकेत, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button