देश प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथ

चंद्रपुर में बामसेफ एवं ऑफशूट विंग का BS-4 क्लस्टर अधिवेशन संपन्न, राष्ट्रीयकरण व सामाजिक एकता पर हुआ मंथन

चंद्रपुर में बामसेफ एवं ऑफशूट विंग का BS-4 क्लस्टर अधिवेशन संपन्न, राष्ट्रीयकरण व सामाजिक एकता पर हुआ मंथन

चंद्रपुर, 19 जुलाई 2026। बामसेफ एवं ऑफशूट विंग, जिला चंद्रपुर द्वारा BS-4 क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्रमिक पत्रकार भवन, वरोरा नाका, दीक्षाभूमि चौक, चंद्रपुर में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता बामसेफ सेंट्रल एग्जीक्यूटिव मेंबर मू. कविता माडवी ने की। उद्घाटन सत्र में बामसेफ महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मू. एम. टी. साव ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया, जबकि बामसेफ महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष मू. ए. बी. मरसकोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मू. साहिदा मैडम एवं मू. सचिन राजुरकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बामसेफ चंद्रपुर के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी मू. प्रफुल्ल डांगे ने किया।

प्रथम सत्र का मुख्य विषय “राष्ट्रीयकरण का संदेश—निजीकरण की बढ़ती भूमिका, राष्ट्रवाद, लोकतंत्र एवं राज्य समाजवाद की दिशा में आंदोलन” रहा, जिस पर वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता मू. ए. बी. मरसकोले ने की। इस सत्र में मू. संदीप वाघमारे (नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर, यूथ ब्रांच, नई दिल्ली), मू. आशीष बाला (सेक्रेटरी, चंद्रपुर बचाव समिति), मू. मिलिंद खोबरागड़े (स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया–डेमोक्रेटिक), मू. विलास माथनकर (जनरल सेक्रेटरी, ओबीसी सेवा संघ, चंद्रपुर) तथा मू. दिलीप वावरे (सेक्रेटरी, फुले-अंबेडकर विचार संवर्धन समिति, चंद्रपुर) ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की एकजुटता और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

द्वितीय सत्र की प्रस्तावना मू. पंकज जांगडेकर (स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर, बामसेफ महाराष्ट्र) ने रखी, जबकि संचालन मू. रिकेश माटे (जिला अध्यक्ष, यूथ ब्रांच, चंद्रपुर) ने किया। कार्यक्रम के अंत में मू. नभा संदीप वाघमारे ने आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत मू. निर्विकार खोब्रागड़े, मू. नभा वाघमारे एवं मू. दादाजी वाघमारे ने जागृति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में सामाजिक चेतना का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बामसेफ जिला अध्यक्ष मू. देवानंद रायपुरे, मूलनिवासी संघ के मू. सेवक बरके, मू. महेंद्र खंडाले तथा बामसेफ एवं ऑफशूट विंग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन “जय भीम, जय मूलनिवासी” के उद्घोष के साथ हुआ।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button