नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का राम शिरोमणि शाहवाल ने किया स्वागत

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का राम शिरोमणि शाहवाल ने किया स्वागत
*बैढ़न, सिंगरौली। जिला अधिवक्ता संघ बैढ़न, जिला सिंगरौली के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम शिरोमणि शाहवाल के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।*
*इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री बिपिन शाह, सचिव श्री अनिल सिंह परिहार, सह सचिव श्री मोबिन सिद्दीकी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वीणा रानी को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।*
*श्री राम शिरोमणि शाहवाल ने कहा कि नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण से अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता समाज की समस्याओं के समाधान, संगठन की एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाने तथा न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेगी।*
*उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था का सशक्त स्तंभ है। नव-निर्वाचित टीम के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संगठन के विकास और अधिवक्ता कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।*
कार्यक्रम में पूर्व सचिव सुरेश कुमार जायसवाल एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य सुदामा साकेत एडवोकेट, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट, मोहम्मद असलम अंसारी एडवोकेट, मोहम्मद अजमल अंसारी एवं रामदास शाह सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल, गरिमामय एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।



