ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

पेट्रोल पंपों का अधिकारियों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

पेट्रोल पंपों का अधिकारियों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

स्टॉक, डेंसिटी एवं माप की जांच में व्यवस्थाएं पाई गईं दुरुस्त

Apna vichar सिंगरौली, 8 अगस्त 2026। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक एवं सेल्स ऑफिसर की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड देवसर स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा देवसर फ्यूल किसान सेवा केंद्र (पीओबीएस), डागा, वरगवां, विकासखंड देवसर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पेट्रोल-डीजल के स्टॉक, डेंसिटी एवं माप की जांच की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तथा आपातकालीन व्यवस्थाएं भी उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति होना पाया गया।
इसी क्रम में टीम द्वारा मैसर्स महान फ्यूल डीजल पेट्रोल पंप, ओढ़गड़ी, विकासखंड देवसर का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्टॉक, डेंसिटी एवं माप की जांच में व्यवस्थाएं सही पाई गईं। उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं तथा पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से होना पाया गया। इसके साथ ही मैसर्स अमरावती फिलिंग स्टेशन, बेटहाड़ाड़, विकासखंड देवसर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, डेंसिटी एवं माप की जांच की गई, जो सही पाए गए। पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गईं तथा उपभोक्ताओं को डीजल एवं पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चंन्द्रवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button