मध्य प्रदेशरीवा

आनंद निकेतन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, संविधान मूल्यों का दिया संदेश

आनंद निकेतन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, संविधान मूल्यों का दिया संदेश

अपना विचार समाचार

रीवा, 15 अगस्त 2026। आनंद निकेतन पब्लिक स्कूल, टिकिया, रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, संविधान के मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान की उद्देशिका, संविधान प्रार्थना एवं संविधान गीत के साथ हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कुमार, कैंसर रोग विशेषज्ञ, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रेडियोथैरेपी विभाग, श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय एवं संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीव सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने की, जबकि कमलेश्वर सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन रविराज ने किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों तथा भारतीय संविधान की भावना पर आधारित सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम के साथ संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्र निर्माण का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना दृढ़ता के साथ करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी आवश्यक बताया। उन्होंने समय-सारणी के महत्व, रुचिकर तरीके से अध्ययन, तार्किक शक्ति के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।

संस्था संचालक अर्जुन सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह सहित अनेक क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त होना और समाज में समानता की भावना स्थापित होना आवश्यक है।

उन्होंने भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आधार देने में संविधान निर्माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए सभी को देश को बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की संचालिका संजू सिंह सहित शिक्षकगण राजपाल वर्मा, रविराज, महिपाल, गौरव, रजनीश, राज, ज्योत्सना कुशवाहा, सोनम रावत, आराधना कुशवाहा, सोनाली कुशवाहा, राम कुशल कुशवाहा, नीलम सिंह एवं कंचन नामदेव सहित समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के नौनिहाल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर समारोह की गरिमा बढ़ाई। राष्ट्रभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button