सिंगरौली

ओम साई हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना का बेहतर क्रियान्वयन, मरीजों ने बताई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

ओम साई हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना का बेहतर क्रियान्वयन, मरीजों ने बताई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

अपना विचार / नन्द किशोर पटेल

वैढ़न/सिंगरौली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनहितैषी योजना आयुष्मान भारत का लाभ जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों तक पहुंचाने में सिंगरौली जिले के ओम साई हॉस्पिटल की भूमिका को लेकर मरीजों ने संतोष व्यक्त किया है।

रतीभान प्रसाद ने आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजना के लाभ की जानकारी ली गई। इस दौरान मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में बेहतर इलाज के साथ भोजन की सुविधा भी मिल रही है। मरीजों के अनुसार आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार, दवाइयां, बेड एवं डॉक्टर सहित उपचार से संबंधित निर्धारित खर्चों का लाभ योजना के तहत मिल रहा है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

इस दौरान ओम साई हॉस्पिटल के डीन डॉ. विनोद विश्वकर्मा से भी रतीभान प्रसाद ने मुलाकात कर सिंगरौली जिले के गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। डॉ. विश्वकर्मा द्वारा मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की गई।

मरीजों ने भी अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाली महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है, जिससे पात्र मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार में बड़ी सहायता मिल रही है।

सिंगरौली परिवारों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यह मुलाकात सकारात्मक प्रयास के रूप में की गई। इस अवसर पर डॉ. विनोद विश्वकर्मा एवं ओम साई हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई गई कि भविष्य में भी गरीब, पीड़ित और असहाय मरीजों को इसी तरह बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी।

नोट: आयुष्मान योजना के तहत उपचार की वास्तविक पात्रता और कवर होने वाले खर्च अस्पताल एवं योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार होते हैं।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button