क्राइम न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हत्या की आशंका

बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई पंचायत भवन के समीप मिला 28-30 वर्षीय युवक का शव, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हत्या की आशंका

बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई पंचायत भवन के समीप मिला 28-30 वर्षीय युवक का शव, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

अपना विचार समाचार सिंगरौली, 08 अगस्त 2026। सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका पुलिस चौकी के सरई-झुरही मार्ग पर ग्राम पंचायत गन्नई भवन के समीप शनिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीता प्रताप सिंह पिता दशई सिंह, निवासी झुरहानार, ग्राम पंचायत पोखरीटोला के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी निरीक्षक पहलाद सिंह मर्सकोले एवं बरका चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार सोनवानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। सड़क किनारे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत हत्या के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button