एक एकड़ भूमि का धम्मदान, विश्व बौद्ध संघ का बनेगा प्रशिक्षण केंद्र

एक एकड़ भूमि का धम्मदान, विश्व बौद्ध संघ का बनेगा प्रशिक्षण केंद्र
अपना विचार वर्धा (महाराष्ट्र)। सामाजिक एवं धम्म प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय स्वाभिमानी संघ के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मा. विठ्ठल दांडगे ने विश्व बौद्ध संघ के प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण हेतु एक एकड़ भूमि धम्मदान के रूप में प्रदान की है।
इसी क्रम में भारतीय स्वाभिमानी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा. नानासाहेब चव्हाण ने वर्धा पहुंचकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की रूपरेखा, आवश्यक सुविधाओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बताया गया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य धम्म शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक प्रशिक्षण तथा युवाओं में समतामूलक विचारधारा का प्रसार करना होगा। यह केंद्र भविष्य में सामाजिक और बौद्ध आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस धम्मदान को समाजहित में एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए दानदाता का आभार व्यक्त किया।
— अपना विचार समाचार पत्र, सिंगरौली (मध्य प्रदेश)



