दीपेंद्र की कलमदेश प्रदेशबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

नवांकुर सेक्टर के आदर्श ग्राम खोखवा में गूंजी देशभक्ति, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने दिया एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश

अपना विचार समाचार 

सिंगरौली, 10 अगस्त  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली के निर्देशन में विकासखंड चितरंगी के नवांकुर सेक्टर अंतर्गत आदर्श ग्राम खोखवा में देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोखवा परिसर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव मंगलेश्वर देव पांडेय, प्रधानाध्यापक बबनी सिंह, शिक्षकगण, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, ग्रामीणजन तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा ने गांव के वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी और गौरव का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button