छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर झबरेड़ा विधानसभा में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान

छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर झबरेड़ा विधानसभा में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान
हरिद्वार/झबरेड़ा, 25 जुलाई 2026। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) (PPID) के तत्वावधान में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़खड़ी दयाल में नुक्कड़ जनसभा एवं डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व झबरेड़ा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी एवं पीपल्स लेबर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पिछड़े, अति पिछड़े, मजदूर, किसान और नौजवानों की भागीदारी वाली सरकार के निर्माण तथा सामाजिक न्याय आधारित व्यवस्था स्थापित करने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पीपल्स यूथ फ्रंट के राज्य महासचिव देवराज सिंह एवं PPID के जिला अध्यक्ष अनुज नाहरवे ने भी सभा को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की विशेष आयोजक ज्योति सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में जिला अध्यक्ष अनुज नाहरवे ने सभी ग्रामवासियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।



