बड़ी न्यूज़मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ का Student Youth Constitution Conference 2026 संपन्न

छिंदवाड़ा में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ का Student Youth Constitution Conference 2026 संपन्न

अपना विचार छिंदवाड़ा। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ द्वारा Student Youth Constitution Conference 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय “भारत में शिक्षा के घातक व्यावसायीकरण को कैसे समाप्त किया जाए?” रहा।

कार्यक्रम में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण, विद्यार्थियों पर पड़ने वाले आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव तथा युवाओं के सामने उत्पन्न हो रही चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मैडम आस्था सल्लाम, रवींद्र इवनाती तथा मु. दंशा उइके, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने शिक्षा को विद्यार्थियों के विकास और सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते व्यावसायीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा से जुड़े सवालों पर जागरूक होकर संवाद एवं लोकतांत्रिक विमर्श में भाग लेने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सम्मेलन के माध्यम से शिक्षा के व्यवसायीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विद्यार्थियों और युवाओं के बीच चर्चा की शुरुआत को संगठन की ओर से महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button