जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: सचिव पद के लिए रणधीर कुमार मंडल ने भरा नामांकन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: सचिव पद के लिए रणधीर कुमार मंडल ने भरा नामांकन
बैढ़न, सिंगरौली (अपना विचार समाचार)। जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के द्विवर्षीय निर्वाचन 2026-28 के तहत सचिव पद के लिए अधिवक्ता श्री रणधीर कुमार मंडल ने गुरुवार, 25 जून 2026 को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ अधिवक्ता साथी एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद श्री रणधीर कुमार मंडल ने अधिवक्ता संघ के सभी सम्मानित सदस्यों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे संघ के हितों, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से आग्रह किया कि वे उन्हें अपना अमूल्य मत एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
जिला अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सचिव पद के लिए रणधीर कुमार मंडल के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।
— अपना विचार समाचार, सिंगरौली संवाददाता



