देश प्रदेशबड़ी न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथ

पीपल्स यूथ फ्रंट ने मनाया जननायक बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार

पीपल्स यूथ फ्रंट ने मनाया जननायक बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार

अपना विचार झारखंड 09जून2026 ,पीपल्स यूथ फ्रंट द्वारा जननायक बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और मजदूर साथियों ने भाग लेकर जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक न्याय के संदेश को स्मरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने जननायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान जननायक थे। उनके विचार आज भी युवाओं को सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक बिरसा मुंडा का जीवन शोषण, अन्याय और दमन के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। पीपल्स यूथ फ्रंट समाज के वंचित, श्रमिक और युवाओं के अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जननायक बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा “मजदूर एकता जिंदाबाद”, “संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करो” और “मैं गुंडा नहीं हूं, मैं बिरसा मुंडा हूं” जैसे नारों के माध्यम से सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन जननायक बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button