बड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

माड़ा ईको पार्क में कलेक्टर और एसपी ने लिया जिप लाइन व जिप वॉक का रोमांचक अनुभव, पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

योगा दिवस पर योग किया गया कलेक्टर सहित पूरा प्रशासन और जन प्रतिनिधि शामिल

माड़ा ईको पार्क में कलेक्टर और एसपी ने लिया जिप लाइन व जिप वॉक का रोमांचक अनुभव, पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

सिंगरौली, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माड़ा ईको पार्क में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम के समापन के बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए साहसिक खेल गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के. एम. ने स्वयं जिप लाइन और जिप वॉक का आनंद लेकर पर्यटकों एवं युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

साहसिक गतिविधियों के बाद दोनों अधिकारियों ने ईको पार्क स्थित आकर्षक वॉटरफॉल का भी निरीक्षण किया और इसकी प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए इसे जिले का प्रमुख पर्यटन आकर्षण बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे, उपखंड अधिकारी श्री नंदन तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं माड़ा ईको पार्क का अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों ने पार्क में सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कहा कि माड़ा ईको पार्क को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां शुरू की गई जिप लाइन और जिप वॉक जैसी साहसिक गतिविधियां युवाओं और रोमांच पसंद पर्यटकों को आकर्षित करेंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के. एम. ने कहा कि ईको पार्क आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साहसिक खेलों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित संचालकों को दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा माड़ा ईको पार्क में पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा इस प्राकृतिक एवं सुरम्य स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की कार्ययोजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

— अपना विचार समाचार पत्र, सिंगरौली

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button