ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

सिंगरौली में 15 दिन में टूटा नवनिर्मित चेकडैम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

सिंगरौली में 15 दिन में टूटा नवनिर्मित चेकडैम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

अपना विचार समाचार पत्र संवाददाता अरविंद साकेत

सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कठदहा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित एक चेकडैम पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माण पूरा होने के करीब 15 दिन के भीतर ही चेकडैम के ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीजन की पहली ही बारिश के दौरान पानी का बहाव आते ही चेकडैम टूटकर बिखर गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण इतनी कम अवधि में ही संरचना क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, गुणवत्ता की तकनीकी जांच करवाने तथा यदि अनियमितता पाई जाए तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, इस मामले में संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभागीय जांच के बाद ही चेकडैम के क्षतिग्रस्त होने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button