अखिल भारतीय नाग संघ बिहार इकाई की बैठक सह प्रशिक्षण शिविर दो दिवस कार्यक्रम बेतिया में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।

अखिल भारतीय नाग संघ बिहार इकाई की बैठक सह प्रशिक्षण शिविर दो दिवस कार्यक्रम बेतिया में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
बेतिया, 12 जुलाई 2026
अखिल भारतीय नाग संघ के तत्वावधान में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को बिहार के बेतिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में(48) पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के जागरूक नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र साफी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।
शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता, नागरिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों तथा संगठन विस्तार पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चंदेश्वर कुमार , प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, प्रदेश प्रवक्ता पप्पू यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
# दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रथम दिन, प्रथम सत्र में,नाग का और उसके तात्पर्य पर विस्तार पूर्वक प्रबोधित किया ।

द्वितीय सत्र में नाग समाज और बौद्ध संस्कृति कि ऐतिहासिक समझ पर प्रबोधित किया गया। अंतिम सत्र में यह बात सिद्ध किया गया कि नाग समाज पहचान तथा बौद्ध संस्कृति ही भारत के सभी नागों का समस्या समाधान करने का वास्तविक साधन है।
संगठन की कार्यप्रणाली, भविष्य की रणनीति तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
# प्रतिभागियों ने शिविर को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
# कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
# कार्यक्रम आयोजक को पूरे बिहार कमेटी आईना की ओर से व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद करता है ,,, नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारत।



