सिंगरौली

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर रानी अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर रानी अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

समन्वित और सकारात्मक प्रयासों से हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प

अपना विचार समाचार सिंगरौली, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत माता के जयकारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए नगरवासियों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली।

महापौर ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति देश के नागरिकों में निहित है और इसी प्रकार नगर निगम की शक्ति भी नगर की जनता से है। “जनता है तो नगर निगम है और हम सभी नागरिकों की सेवा के लिए हैं।” उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र के विकास तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे।

नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर, विकसित और सुविधायुक्त सिंगरौली के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से संस्था के प्रति पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र, परिवार और संस्था की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सच्चा सम्मान है।

कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्रीमती श्यामला देवी, पार्षद श्री रामनरेश शाह, आशीष बैस, अखिलेश सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त श्री आर.पी. बैस, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सिंह, श्री एच.एम. श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी, सहायक यंत्री श्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री श्री विपिन तिवारी, सहायक विधि अधिकारी श्री अक्षत उपाध्याय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button