ट्रक चालक व सवारियों से मारपीट कर ट्रक का कांच तोड़ने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ट्रक चालक व सवारियों से मारपीट कर ट्रक का कांच तोड़ने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सिंगरौली। थाना जियावन पुलिस ने ट्रक चालक एवं सवारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा ट्रक का कांच तोड़कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
घटना ग्राम आमो स्थित पेट्रोल पंप के सामने की है, जहां आरोपी ने ट्रक रोककर चालक एवं सवारियों के साथ अकारण विवाद किया, गाली-गलौज व मारपीट की तथा ट्रक का कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जियावन में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में विवेचक प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र एवं पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस की सक्रियता के चलते फरार आरोपी गणेश बहेलिया उर्फ रामराज (50 वर्ष), निवासी ग्राम आमो, थाना जियावन को 14 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जिला जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, विवेचक प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र एवं थाना जियावन पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#SingrauliPolice #JiyawanPolice #PoliceAction #CrimeNews #Singrauli #MadhyaPradesh #LawAndOrder #ApnaVicharSamachar #BreakingNews #Justice



