बड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाएं

पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाएं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए निर्देश

Apna Vichar सिंगरौली, 3 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पश्चात नवीन एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किए जाने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिए कि एसआईआर की सूची में सभी पात्र मतदाताओं को शामिल किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों में शिविर आयोजित कर पात्र नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की अपेक्षा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ते समय निर्धारित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा करें। ईआरओ द्वारा बूथ स्तर पर बीएलओ के कार्यों की भी निरंतर समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में भी विशेष शिविर आयोजित करने को कहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों का माइग्रेशन हुआ है। शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वीसी के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी केंद्र से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button