अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, चार वाहन जप्त

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, चार वाहन जप्त
सिंगरौली, 09 जून 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर मंगलवार सुबह खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल एवं सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करते पाए जाने पर दो बिना नंबर के रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक गिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा मिट्टी के अवैध परिवहन में संलग्न हाइवा वाहन क्रमांक एमपी-66-एच-2264 को जप्त किया गया।
जप्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बंधौरा, थाना माड़ा और थाना कोतवाली वैढ़न में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार सभी वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।
@संपादक अपना विचार



