देश प्रदेशबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथ

लोकनायक, प्रजावत्सल, आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की पखवाड़ा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, मानपुर तहसील कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*लोकनायक, प्रजावत्सल, आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की पखवाड़ा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, मानपुर तहसील कार्यकारिणी का हुआ गठन*

अपना विचार समाचार मानपुर (जिला उमरिया), 28 जून 2026। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई उमरिया के तत्वावधान में लोकनायक, प्रजावत्सल, आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की पखवाड़ा जयंती नगर परिषद मानपुर, तहसील मानपुर, विधानसभा क्षेत्र मानपुर, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक न्याय, समान शिक्षा, पिछड़े, वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान तथा संविधानसम्मत समान अवसरों के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक परिवर्तन एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की मानपुर तहसील कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है—

*अध्यक्ष: मू. समयलाल पाल (नौगवां)*

*उपाध्यक्ष: मू. शिवाधार पटेल (उरदना)*

*महासचिव: मू. रामचरण चौधरी (बिजौरी)*

*कोषाध्यक्ष: मू. धर्मपाल सिंह (रक्सा)*

*संगठन सचिव: मू. सोहबतलाल पटेल (नौगवां)*

*कार्यालय सचिव: मू. बलराम पटेल (सिगुड़ी)*

*कार्यकारिणी सदस्य: मू. महेंद्र पटेल (सेजवाही)*

कार्यक्रम में नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे क्षेत्र में संगठन को मजबूत करेंगे, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का समापन जोशपूर्ण नारों के साथ हुआ—

राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज अमर रहें!

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें!

आदि मूलनिवासी समाज में जन्मे महापुरुषों के अमर रहें! नारे लगाए गए।

भारतीय संविधान जिंदाबाद!

भारतीय लोकतंत्र जिंदाबाद!

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिंदाबाद!

मूलनिवासी एकता जिंदाबाद! नारे के साथ

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के प्रबुद्धजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button