क्राइम न्यूज़दीपेंद्र की कलमदेश प्रदेशबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथरीवासतनासिंगरौलीसीधी

उच्च न्यायालय जबलपुर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

अपना विचार समाचार

सिंगरौली। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यवाही पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा न्यायालय के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था।

प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार तिवारी (26 वर्ष), निवासी पिपराझापी के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर उसे वायरल किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 6 जुलाई 2026 को संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के पालन में थाना बैढ़न पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 859/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(4), 353(2), 356(2), 319(2), 296 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा वीडियो तैयार कर फेसबुक पेज पर प्रसारित करने की बात सामने आई। पुलिस ने वीडियो वायरल करने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय की गरिमा को प्रभावित करने वाले मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में थाना बैढ़न सिंगरौली पुलिस एवं विशेष टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button