नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों से सदर विधायक, देवसर विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों से सदर विधायक, देवसर विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
बैढ़न, सिंगरौली 17 जुलाई 2026| अपना विचार समाचार
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बैढ़न स्थित अधिवक्ता संघ कार्यालय में शुक्रवार को सदर विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदर शाह ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल, गरिमामय एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कानून के शासन को सुदृढ़ बनाने, आम नागरिकों को न्याय दिलाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित अधिवक्ता संघ अपने दायित्वों का निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आगंतुक जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे हैं।



