देश प्रदेशबड़ी न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथ

GIMS हॉस्पिटल के श्रमिकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, पीपल्स यूथ फ्रंट और पीपल्स लेबर यूनियन ने दिया समर्थन

GIMS हॉस्पिटल के श्रमिकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, पीपल्स यूथ फ्रंट और पीपल्स लेबर यूनियन ने दिया समर्थन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित GIMS हॉस्पिटल में कार्यरत श्रमिकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर श्रमिकों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पीपल्स यूथ फ्रंट और पीपल्स लेबर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. ललित कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर आंदोलनरत श्रमिकों को संबोधित किया और उनके संघर्ष को समर्थन देने की घोषणा की।

ई. ललित कुमार ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे श्रमिकों के साथ न्याय होना चाहिए तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

धरना स्थल पर आयोजित सभा में पीपल्स यूथ फ्रंट की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अर्चना विश्वा, कार्यालय सचिव एडवोकेट शरणजीत सिंह, PPID के राज्य अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बसोया तथा दिनेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि GIMS हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें रोजगार सुरक्षा और अन्य वैधानिक सुविधाएं प्रदान की जाएं। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

@संपादक अपना विचार

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button