ब्रेकिंग न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

E-Attendance नहीं भरने वाले 88 शिक्षाकर्मियों का जुलाई माह का वेतन रोका गया

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली

E-Attendance नहीं भरने वाले 88 शिक्षाकर्मियों का जुलाई माह का वेतन रोका गया

सिंगरौली, 3 अगस्त। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सिंगरौली ने E-Attendance के आधार पर वेतन आहरण संबंधी महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशों के पालन में जुलाई 2026 के वेतन का परीक्षण किया गया, जिसमें नियमित रूप से E-Attendance दर्ज नहीं करने वाले 88 लोक सेवकों का जुलाई माह का वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

डीईओ कार्यालय द्वारा गठित 5 सदस्यीय परीक्षण समिति ने प्राप्त आवेदनों एवं अभिलेखों की जांच के बाद यह कार्रवाई की। समिति ने प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्णय लिया।

विकासखंडवार प्रभावित कर्मचारियों की संख्या इस प्रकार है:

देवसर – 56

चितरंगी – 22

बैढ़न – 10

कुल – 88

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित कर्मचारी अगस्त 2026 में प्रत्येक कार्य दिवस पर नियमानुसार पूर्ण दिवस E-Attendance दर्ज करते हैं, तो उनकी उपस्थिति एवं E-Attendance की समीक्षा के उपरांत जुलाई 2026 का रोका गया वेतन नियमानुसार आहरित एवं वितरित कर दिया जाएगा।

सभी कर्मचारियों से प्रतिदिन समय पर E-Attendance दर्ज करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में वेतन आहरण एवं वितरण में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button