हाउसफुल माहौल में संपन्न हुआ पुणे जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर

हाउसफुल माहौल में संपन्न हुआ पुणे जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर
अपना विचार पुणे, 14 जून 2026,,, भारतीय कर्मचारी संघ (BKS), भारतीय स्वाभिमानी संघ (BSS) एवं सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुणे जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर रविवार को श्रमिक भवन, शिवाजीनगर, पुणे में उत्साहपूर्ण वातावरण और अभूतपूर्व जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिसके कारण सभागार पूरी तरह खचाखच भरा रहा।
प्रशिक्षण शिविर में संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्व, संगठन विस्तार, नेतृत्व क्षमता तथा वर्तमान सामाजिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक मा. नानासाहब चव्हाण, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय स्वाभिमानी संघ, नई दिल्ली रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, वैचारिक एकता और समाजहित में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी, युवा और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर एक सशक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। संगठन के कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय कर्मचारी संघ, भारतीय स्वाभिमानी संघ तथा सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और वैचारिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
#भारतीय_कर्मचारी_संघ #BKS #भारतीय_स्वाभिमानी_संघ #BSS #Pune #TrainingCamp #Organization #Motivation
@संपादक अपना विचार



