ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

72.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ स्कॉर्पियो जब्त, बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

722 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में

72.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ स्कॉर्पियो जब्त, बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

722 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में

अपना विचार समाचार सिंगरौली, 08 जुलाई 2026। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप एवं एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत धारा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम एवं 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश कुमार विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी ग्राम चूल्ही, थाना सेमरिया, जिला सीधी (म.प्र.) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Wings ONEREX कंपनी की 722 शीशी (प्रत्येक 100 एमएल) प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप, कुल 72.2 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,15,520, तथा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP53CA6578 (अनुमानित कीमत ₹10 लाख) जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान, एसडीओपी रोशनी पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सूरज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजादपुर (घिनहागांव) की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में रखी तीन प्लास्टिक की बोरियों से 722 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरुण पटेल, प्रधान आरक्षक फूल सिंह, रामनिवास यादव, आशीष द्विवेदी तथा आरक्षक अरूणेन्द्र मिश्रा, अरविन्द यादव, शिवभान सिंह एवं चन्द्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button